सराफा कारोबरी के बाद अब अज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, दहशत में कोरबा
कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज: कोरबा जिले में 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात आरोपियों ने बाइक सवार एक युवक पर गोली चला दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गलियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। जिले में सराफा कारोबारी की हत्या के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है जिससे जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना कोरबी की है। कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में देर रात 24 वर्षीय कृष्णा पांडे पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। युवक बाइक से कहीं जा रहा था तभी उसपर फायरिंग की गई। गोली युवक की पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे जगह रेफर कर दिया गया है। घायल युवक को गोली किसने मारी यह पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
आपको बता दें कि रविवार की रात कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी को भी घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारी थी और जेवरात तथा गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, व्यापारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।