Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

कुसमुंडा पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कुसमुंडा पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज:    कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर नहर में पिछले माह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। विवाद के बाद दोनों ने युवक की हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया था।

यह पूरी घटना 15 मार्च शनिवार की सुबह की है जहां बरमपुर शराब भट्टी के आगे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नहर में मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई थी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत होने पर धारा 103(1) बी.पी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू की गई। वहीं मृतक की पहचान सुरेन्द्र राय, पिता जगलाल राय, उम्र (35 वर्ष) निवासी ग्राम चन्दन, थाना बौंसी, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई।

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल कोरबा की सहायता से व मुखबिर की सक्रियता से आरोपी जोगेन्द्र सिंह व देवेन्द्र महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुरेन्द्र राय से पहले से जानता था। घटना वाले दिन तीनों ने शराब पी। वहीं किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों ने सुरेन्द्र राय से मारपीट की और नहर में धकेल कर हत्या कर दी। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 238, 3(5) बी.पी.एन.एस. के तहत जोड़ा गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

Picture of Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...