ब्रेकअप के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा एक्स बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से हमला
कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज: कोरबा जिले में एक सनकी एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में पीड़िता की मां को भी चोटें आईं हैं। गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप कर लेने के बाद भी बॉयफ्रेंड उसके पीछे पड़ा हुआ था। वह आए दिन घर पहुंचकर गाली गलौच व मारपीट करता था। उसकी करतूत से तंग आकर गलफ्रेंड अपनी मां के साथ बॉयफ्रेंड के घर पहुंची। समझाने पर बॉयफ्रेंड ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गर्लफ्रेंड घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र की है। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह पहले डिंगापुर रिक्शा पारा में परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान बस्ती में ही रहने वाले राहुल सारथी से हुई। उसका आना जाना घर में लगा रहता था। वह बात बात पर टोका टाकी करता था। शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के एक साल बाद पीड़िता ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह पीछा छुड़ाने के लिए रूपए की मांग करता है। उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी देता रहा।
गुरूवार की दोपहर भी उसके घर पहुंचा। उसने गले में चाकू अड़ाते हुए धमकी दी। इसके बाद घर लौट गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। वह बेटी के साथ राहुल को समझने उसके घर डींगापुर जा पहुंची। जिससे गुस्साए युवक ने मारपीट शुरू कर दी। उसने नाबालिग की मां पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के सीने में गंभीर चोटे आई हैं उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि, लड़के ने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी है। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने जुर्म तो दर्ज किया है, लेकिन एफआईआर में घटनास्थल को कही और बताते हुए मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है जिससे परिजन नाराज हैं।