Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

खेल-खेल में बड़ा हादसा: तालाब में डूबे 2 मासूम, एक की मौत, जानें क्या है पूरा मामला….

खेल-खेल में बड़ा हादसा: तालाब में डूबे 2 मासूम, एक की मौत, जानें क्या है पूरा मामला….

बिलासपुर/प्रथम आवाज़ न्यूज:   जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन तालाब में डूब गए जहां मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका भाई अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है उसे सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचता है। रोज की तरह वो रविवार की सुबह अपने काम पर निकल गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी और 6 साल की बेटी बबीता और छोटा बेटा अनोखा साहू थे। मां घर के काम में व्यस्त थी। तभी दोपहर के समय खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन तालाब तक पहुंच गए। इस दौरान गिरने से दोनों डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जैसे तैसे लोगों ने अनोखा को बाहर निकाल लिया और बेहोशी की हालत में उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहीं उसकी बड़ी बहन बबीता को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। काफी देर बाद बबीता मिली लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी। उसकी सांसे थम चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...