तेज रफ्तार का कहर: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं जिनमें से कई यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना कोरकोमा बताती के पास घटी है। बताया जा रहा है कि कोरबा बस स्टैंड से सुबह आदर्श बस यात्रियों को लेकर जशपुर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं जिनमें कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। घटना के सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाकी यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके चलते वह बस से नियंत्रण खो बैठा। और यह हादसा हो गया। हादसे में उसे भी चोटें आई है। वहीं पुलिस के द्वारा अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही सामने नहीं आई है। रजगामार चौकी पुलिस व करतला थाना पुलिस से जानकारी लेने पर पुलिस एक दूसरे की सरहद बता रही है। दोनों ही सीमा विवाद को लेकर फंसे हुए हैं। इस घटना में पुलिस के द्वारा किसी प्रकार का हस्तक्षेप सामने नहीं आया है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।