कोरबा: हिंदू नववर्ष पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़, शहर हुआ भगवामय, देखें वीडियो….
कोरबा: कोरबा शहर में नवरात्र के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई जहां पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण का माहौल देखा गया। कोसाबाड़ी से निकली शोभायात्रा टीपी नगर तक रवाना की गई जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अलावा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति देखी गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे सहित पुरूष डीजे की धुन पर झूमते हुए दिखाई दिए।
वहीं सीतामढ़ी गोमाता चौक में भी हिन्दू संगठन के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु रैली में शामिल हुए। इस रैली में भी छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न प्रदेशों की झांकियां निकाली गई। इन रैलियों में केरल, पंजाब तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समिति विभिन्न प्रांतो के झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़िया राउत नाचा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। रैली के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहे।