Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

SSB के जवान ने खुद को मारी गोली, अपने सर्विस राइफल से किया फायर, मचा हड़कंप

SSB के जवान ने खुद को मारी गोली, अपने सर्विस राइफल से किया फायर, मचा हड़कंप

कांकेर/प्रथम आवाज न्यूज:  छत्तीसगढ़ में फिर एक SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवान ने खुदकुशी कर ली। इस बार कांकेर में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है। जवान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि, परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहें हैं।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...