Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

6 दिन बाद हसदेव नदी में डूबे युवक  की मिली लाश, मछुआरों ने पानी में तैरते हुए देखा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

6 दिन बाद हसदेव नदी में डूबे युवक  की मिली लाश, मछुआरों ने पानी में तैरते हुए देखा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज:   कोरबा जिले में हसदेव नदी में डूबे युवक का 6 दिन बाद शव मिला है। युवक बीते बुधवार की सुबह घूमने के लिए निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान हसदेव नदी के पास युवक का चप्पल और बाइक बरामद किए गए थे। जहां एसडीआरएफ की टीम द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। आज छठवें दिन उसका शव पानी में तैरते हुए मछुआरों ने देखा इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह पूरा मामला बांगो थाना के अंतर्गत मोरगा चौकी क्षेत्र का है। जोगेंद्र जायसवाल ढाबा संचालक का बेटा अंकित जायसवाल उम्र (23 वर्ष) बुधवार दोपहर घर से घूमने के नाम से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम होने के बाद परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे हसदेव नदी के किनारे राहगीरों की नजर युवक की बाइक और चप्पल पर पड़ी। इसकी सूचना मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने लापता युवक के बाइक और चप्पल बरामद किया। वहीं युवक की हसदेव नदी में डूबने की आशंका जताई गई।

वहीं नगर सेना के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। जहां नगर सेना की गोताखोर की टीम हसदेव नदी में लापता युवक की तलाश कर रही है। घंटों बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। लगातार गोताखोर की टीम द्वारा तलाश जारी था जहां कुछ पता नहीं चल सका। वहीं आज सोमवार की सुबह मछुआरों ने युवक का शव पानी में तैरते हुए देखा जहां इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को भी बुलाया गया जहां युवक की पहचान अंकित जायसवाल के रूप में की गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मार्ग पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...