Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

प्रयागराज में कोरबा निवासी 10 लोगों की मौत, महाकुंभ जाने के दौरान हुआ था हादसा, सभी के शव लाया जा रहा कोरबा, क्षेत्र में पसरा मातम

कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज:   उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो हैं। बोलेरो सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ निवासी हैं जो महाकुंभ दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार की देर रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस में टक्कर हो गई थी। बस में मध्य प्रदेश निवासी 19 लोग सवार थे। हादसे के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई लोग सड़क पर गिर गए थे। कई लोग बोलेरो में ही बुरी तरह फंस गए थे। बोलेरो सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। बोलेरो को गैस कटर की मदद से काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के परिजन 5 एंबुलेंस में सभी मृतक के शवों को लेकर निकल गए हैं, जो रात तक कोरबा पहुंचेंगे और कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान संतोष सोनी (54 वर्ष), भागीरथी जायसवाल (47वर्ष), अजय बंजारे (35वर्ष), सौरभ सोनी (26वर्ष), शिवा राजपूत (62वर्ष), गंगादास वर्मा (53वर्ष), राजू साहू (38वर्ष), दीपक वर्मा (28वर्ष), सोमनाथ यादव (27वर्ष), ईश्वरी जायसवाल (45वर्ष) हुई है। सभी दर्री के कलमीडुग्गू और जांजगीर के रहने वाले थे। इनमें संतोष और सौरभ पिता-पुत्र हैं। भागीरथी और ईश्वरी जीजा साले हैं। सभी नवनिर्वाचित पार्षद राधा बाई महंत के समर्थक थे।

शुकवार की देर रात 2:30 बजे हुआ था हादसा
यह हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात करीब 2:30 बजे के आसपास हुई थी। कोरबा जिले से 10 श्रद्धालु बोलेरा में सवार होकर संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे। बोलेरा काफी तेज रफ्तार में थी। इसी बीच उनकी वाहन बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कई श्रद्धालु बोलेरा से बाहर जा गिरे। कई लोग बोलेरो में ही बुरी फंस गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य जारी किया गया। पुलिस को बोलेरो से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...