रायपुर/प्रथम आवाज़ न्यूज: छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया आज राजधानी रायपुर में पूरी हो गई है। इस बार रायपुर सहित कोरबा और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है।
1.रायपुर – सामान्य महिला
2.बीरगांव – सामान्य महिला
3.दुर्ग – ओबीसी महिला
4भिलाई – ओबीसी
5.भिलाई चरौदा – ओबीसी
6.बिलासपुर – ओबीसी
7.कोरबा – सामान्य महिला
8.धमतरी – सामान्य
9.रायगढ़ – अनुसूचित जाति (SC)
10.अम्बिकापुर – अनुसूचित जनजाति (ST)
11.रिसाली – अनुसूचित जाति महिला (SC महिला)
12.चिरमिरी – सामान्य
13.जगदलपुर – सामान्य
14.राजनांदगांव – सामान्य