Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

सिपाही ने एएसआई की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सिपाही ने एएसआई की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर:  रायपुर जिले से लगे खरोरा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मुड़ीपार स्थित ITBP कैंप में पदस्थ सिपाही ने एएसआई को गोली मार दी जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से कैंप में हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। ITBP की 38वीं बटालियन के सिपाही सरोज उम्र (32 वर्ष) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र (56 वर्ष) को गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना देर रात हुई जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद खरोरा थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। सिपाही बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि मृतक एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा का रहने वाला था। घटना के बाद आरोपी सिपाही को उसी कैंप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।
 

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...