Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

महिला की खून से लथपथ मिली लाश, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

महिला की खून से लथपथ मिली लाश, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज:   कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र ग्राम लैंगी का है। मृतका की पहचान कंचन बाई अगरिया (45वर्ष) कोटमर्रा निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पति की मौत चुकी थी। वह मजदूरी करती थी और घर में अकेली रहती थी। काम करने महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार के यहां मकान बन रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी। यही रह कर काम कर रही थी। सोमवार सुबह उसी मकान में उसका शव मिला। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। वही घटना के बाद से उसके भाई का साला भी गायब है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच किया। जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि महिला के बड़े भाई का साला अर्जुन जो एक राजमिस्त्री का काम करता है, महिला 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। घटना के बाद से अर्जुन गायब है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...