Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा धमाका, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें भयावह तस्वीरें….

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा धमाका, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें भयावह तस्वीरें….

बीजापुर:   छत्तीसगढ़ में बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। यहां के अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फाेटक से उड़ा दिया। हमले में चालक समेत 9 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी धमाके में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान वहां से लौट रहे थे। पिकअप वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। नक्सलियों ने सड़क पर आईईडी लगा रखी थी। पिकअप के ऊपर गुजरते ही तेज धमाका हुआ। घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

इस साल 2025 में नक्सलियों ने सबसे बड़ा हमला किया है। नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। नक्सलियों के खिलाफ शनिवार से ऑपरेशन चल रहा था। सुरक्षाबल के जवानों की अलग-अलग टुकड़ियों को अबूझमाड़ के जंगलों में रवाना किया गया था। सुरक्षाबल के जवान बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंड़ागांव और जगदलपुर में सर्च अभियान चला रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात मुठभेड़ से नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। रविवार को एक डीआरजी जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...