रायपुर/प्रथम आवाज़ न्यूज: राज्य शासन ने कोरबा सहित 26 जिलों में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। शासन ने बालकल्याण समिति कोरबा में 4 सदस्यों को नियुक्त किया है। जिसमें मनोज ठाकुर, उमा भरती सराफ मधुलता रजवाड़े और लक्ष्मी देवी पटेल का नाम शामिल है। अब इन सदस्यों के द्वारा कोरबा जिले में बालकों के कल्याण व उनके संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विभिन्न जिलों में बालकल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया काफी दिनों से लंबित थी। इस लिए जिले में इससे संबंधित कार्यों पर प्रभाव भी पड़ रहा था। राज्य शासन ने सभी 26 जिलों में नियुक्ति दे दी है।
बाल कल्याण समिति में नए अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति, कोरबा में मनोज ठाकुर सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट-
- Pratham Aawaz
- January 8, 2025
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।