Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी: लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी, झुलसने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

रायपुर/प्रथम आवाज न्यूज़:   प्रदेश भर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं।जहां बादल और बारिश के बाद अब एक बार फिर शहर का पारा चढ़ने लगा है। वहीं बीते दिनों शनिवार को प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान तिल्दा में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसे देखते हुए प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। खासतौर पर मध्य छत्तीसगढ़ में लू जैसी स्थिति रहेगी।

रायपुर का तापमान 42.5 बिलासपुर का तापमान 42.4 राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 मई को भी लू जैसी स्थिति ही रहेगी। देर शाम तक बारिश हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत हैं कि वे खुद को हाइड्रेटेट रखें और बेवजह घर से बाहर न जाएं।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...