देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल रात तबीयत बिगड़ने पर डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स के इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। रात करीब 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कांग्रेस अध्यक्ष समेत देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।