कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:- कोरबा जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बालको थानांतर्गत चुईया नाले के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। इसके बाद घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक कार सवार पिकनिक मना कर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
![](https://prathamaawaz.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240725-WA0140.jpg)