Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण

नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण

रायगढ़/प्रथम आवाज न्यूज:- प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोग समारोह को देख सकें। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया है।


रायगढ़ शहर में दो स्थानों में शपथ ग्रहण का होगा लाइव प्रसारण
आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि रायगढ़ शहर में दो स्थानों नगर निगम ऑडिटोरियम और ग्रैंड मॉल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, जहां से आम जन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को देख सकेंगे।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...