Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

नवजात बच्चे की मां ने लगाई फांसी, बच्चे का अस्पताल में चल रहा था इलाज 

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:  कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत निहारिका के पास एक होटल की टपरी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे होटल में महिला का शव लटकते हुए देखा जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची ।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला प्रियंका बिंझवार (30 वर्ष) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसामुड़ा निवासी है। मृतक महिला के पति अमित कुमार बिंझवार ने बताया कि शादी को पांच साल हुए हैं। उनका एक चार साल का लड़का था, जिसकी बीमारी से मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे तबीयत खराब होने पर निहारिका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। रात लगभग एक बजे बच्चे को दूध पिलाने के बहाने प्रियंका अस्पताल से निकली।

इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी। सुबह पता चला कि उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की मौत और अब दूसरे बच्चे की तबियत खराब होने की वजह से प्रियंका काफी दुखी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...