Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

धान खरीदी केंद्र में प्रभारी और किसानों के बीच जमकर विवाद, प्रभारी पर धान के अधिक तौल लेने का लगा आरोप, वीडियो आया सामने….

धान खरीदी केंद्र में प्रभारी और किसानों के बीच जमकर विवाद, प्रभारी पर धान के अधिक तौल लेने का लगा आरोप, वीडियो आया सामने….

कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज:  कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम नॉनबिर्रा धान खरीदी केंद्र में इन दिनों अनियमितता जोरों पर है। खरीदी केंद्र में फड़ प्रभारी पर किसानों ने धान के अधिक तौल लेने का आरोप लगाया है। फड़ प्रभारी और किसानों के बीच बहस भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन से फड़ प्रभारी को हटाने की मांग की है, नहीं हटाने पर आंदोलन करने की बात कही है।

किसानों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्र में बिना खर्चा-पानी के उनकी धान स्वीकार नहीं की जा रही है। किसानों ने खरीदी केंद्र के प्रभारी डाकेश्वर प्रसाद पांडे पर आरोप लगाया कि वह 40.9 केजी के हिसाब से धान की तौल करवा रहे हैं जबकि नियमत 40.6 केजी के हिसाब से धान को तौलने की व्यवस्था की गई है। किसानों का कहना है कि वे अपनी धान बेचने के लिए कई दिनों से खरीदी केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुपरवाइजर और प्रबंधक जानबूझकर उनकी धान खरीदने से इनकार कर रहे हैं। किसानों का यह भी आरोप है कि धान खरीदी प्रक्रिया में रिश्वत की मांग की जा रही है। किसानों ने धान खरीदी केंद्र से प्रभारी को हटाने की मांग की है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...