Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

धान उठाव कार्य में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर, उपार्जन केंद्रों से कुल 170634.40 क्विंटल धान का हुआ उठाव

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 712555.60 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है।

कोरबा जिले में अब तक 1,70,634.40 क्विन्टल (कुल 23.95 प्रतिशत) धान का उठाव हो चुका है। वर्तमान में समिति में 5,41,921.20 क्विन्टल धान उठाव के लिए शेष है। जिसका आने वाले समय मे तेजी से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा। डीओ जारी करने और धान उठाव के मामले में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। मिलर्स भी हड़ताल से वापस आ गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जाम वाली समितियों में प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियां में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...