Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

धनतेरस पर इस मुहूर्त में पूजा करना होगा बेहद शुभ, इन चीजों की करें खरीदारी, होगी धन की वर्षा….

धनतेरस 2023: इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास ही सके। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है, इस दिन कुबेर जी की पूजा होती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे पूरे देश में बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं। इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला है इसलिए इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस का दिन काफी खास है, क्योंकि कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 59 साल के बाद बना है।

जानें धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 48 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल-: 17:30 से 20:08 तक
वृषभ लग्न काल-: 17:48 से 19:44
धनतेरस पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट है।

यह पूजन सामग्री है जरूरी-
पूजन से पहले सामग्री के बारे में जान लेते हैं. पूजा फूल, माला एवं आटे का हलवा, गुड़ के साथ धनिया के बीज या बूंदी के लड्डू अर्पित किए जाते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए-
धनतेरस के दिन नई चीज़ें जैसे सोना, चाँदी, पीतल, खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन धनिया खरीदना और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ होता है।

धनतेरस पर यें झाड़ू खरीदे…
धनतेरस के दिन फूल वाली झाड़ू यानि जिससे घर में झाड़ू लगाया जाता है उसे खरीदें। रंपरा व मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन हमेशा विषम संख्या में (अर्थात 1, 3, 5) ही झाड़ू खरीदनी चाहिए।।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...