Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

देर रात भीषण सड़क हादसा, हादसे में 9 लोगों ने तोड़ा दम, 20 से अधिक घायल

देर रात भीषण सड़क हादसा, हादसे में 9 लोगों ने तोड़ा दम, 20 से अधिक घायल

बेमेतरा/प्रथम आवाज न्यूज:   छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 5 महिला और तीन बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब छठी के कार्यक्रम से बोलेरो सवार लोग लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी माजदा से टकरा गई। घटना कठिया पेट्रोल पम्प के पास की है। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पथर्रा गांव से बोलेरो में सवार होकर छठी कार्यक्रम में तिरिया गए थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो में महिला बच्चे सहित 30 से 40 लोग सवार थे। छठी कार्यक्रम के बाद सभी रविवार को रात वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कठिया गांव के पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी माजदा से बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित किया। वहीं तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 23 लोगों का उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल चार को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान भूरी निषाद महिला (50 वर्ष), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (96 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष के रूप में हुई है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...