Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

दुर्लभ प्रजाति का उल्लू देखने उमड़ी भीड़, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो….

 

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज: कोरबा जिले के ग्राम तिवरता में दुर्लभ प्रजाति का पक्षी मिला। दुर्लभ सफेद उल्लू मिलने की जानकारी लोगों को जैसे मिली देखने वालों की भीड़ जुट गई. लोग कौतूहल भरी नजरों से सफेद उल्लू को देखते हुए नजर आए। दुर्लभ सफेद उल्लू का वीडियो कई लोगों ने फोन पर कैप्चर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



जानकारी के मुताबिक़ कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम तिवरता में विनय जायसवाल निवास करते हैं। वे युवा मोर्चा गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव हैं। प्रतिदिन की तरह सुबह परिजन बाड़ी की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक जीव पर पड़ी, जो देखने से अजीब लग रहा था। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जा पहुंचे। मामले की जानकारी विनय जायसवाल ने वन विभाग के अलावा पक्षी प्रेमियों को दी। इसके बाद पक्षी की पहचान सफेद उल्लू के रूप में की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सफेद उल्लू कृषि क्षेत्रों और गांव के खुले स्थानों को पसंद करते हैं। यह बाड़ों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर रहता है। सफेद उल्लू रात के समय शिकार के लिए निकलता है।


सफेद उल्लू शिकार के लिए निकला होगा, इसके बाद समय रहते लौटा नहीं होगा। वह शाम ढलने के बाद अपने घोसले की ओर जा सकता है। जानकारी मिलने के बाद जायसवाल और उनके परिजन सफेद उल्लू की देखरेख में जुटे रहे।

 

 

 

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...