कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज: कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां लोग तेज रफ्तार के कारण कई बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। मृतक की पहचान शब्बीर खान बालको हाउसिंग बोर्ड निवासी के रूप में पहचान हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ के दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल कर रही है।
![](https://prathamaawaz.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240725-WA0140.jpg)