Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया यह आरोप….

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:  कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती में एक महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मोती सागरपारा बस्ती में महिला की उसके घर के कमरे में लाश मिली हैं। यह घटना शुक्रवार देर शाम की हैं। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा हैं की मृतिका पूजा बरेठ उम्र (22 वर्ष) मोती सागर पारा की रहने वाली थी। जिसने प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक जीवन जी रहे थे। शादी के बाद उनका एक लड़का भी हुआ जो डेढ़ साल का है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उक्त युवक उसे परेशान करता था। वह महिला के साथ मारपीट की घटना को कई बार अंजाम दे चुका हैं। उन्होंने पत्नी की हत्या का आरोप भी उसके पति पर ही लगाया हैं।

मृतिका की बड़ी बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई तब उसके घर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई है और लाश घर पर ही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पूजा बरेठ की लाश को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही युवक पूजा को परेशान किया करता था। वह उसके साथ मारपीट और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। घटना से कुछ दिन पहले जब किसी तरह घर आई थी तो अपने आपबीती परिजनों को बताई थी।

घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतिका के पति को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच कार्यवाही की जाएगी।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...