रायपुर/प्रथम आवाज न्यूज: राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में शुक्रवार सुबह आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए वीआईपी सुरक्षा कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे इसी दौरान पिस्टल से गोली चली। जिससे एपीसी के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक अजय सिंह को उपाचार के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। वहीं एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। यह घटना सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच घटी है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
