खून से लथपथ मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां कोरबी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी पुल पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पसान थाना क्षेत्र की है। जहां कोरबी चौकी से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर नदी पुल के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। इसकी जानकारी मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी। जांच पड़ताल के दौरान मृतक का नाम बबलू गोड़ उम्र (30 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है, वही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार पता चला कि मृतक मूलतः ग्राम लोहारी, मनेन्द्रगढ़ कोरिया का निवासी था। मृतक विगत करीब 2 वर्ष से यहाँ कोरबी में हसदेव नदी के किनारे पम्प हाउस के पास पत्नी कायामति एवं सास बिरसो बाई के साथ रह रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।