Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

खून से लथपथ मिली मजदूर की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:- कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां होटल के बगल में एक लाश मिली है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान लाश की पहचान कोरबा जिले के दूरस्थ लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम कांटाद्वारी निवासी बंधन अगरिया के रूप में हुई है जो मोरगा में निवासरत रिश्तेदार मोती के यहां निवास करता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। मृतक बंधन मोरगा में किसी होटल में काम करता था। काम छोड़ने के बाद उसे 2 महीने का वेतन नहीं दिया गया था। इसके लिए वह गांव से मोरगा पैसे लेने होटल संचालक के पास आता था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बंधन अगरिया अपनी मजदूरी का पैसा लेने मोरगा आया हुआ था। काम नहीं मिलने से भी वह काफी परेशान था। मोरगा के बस स्टैंड में सतीश होटल के बगल में फेंकी हुई उसकी लाश बरामद हुई है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि बंधन अगरिया की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने फेंका गया हो। परिजनों ने पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

 



पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा बाद पीएम के लिए भिजवाया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि मृतक मोरगा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुआ था, ऐसी बात प्रारंभिक तौर पर पता चली है। मामला दर्ज कर विभिन्न दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

 

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...