Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

कोरबा:  पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, पढ़ें पूरी खबर….

प्रथम आवाज न्यूज  :- कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दीपका थाना क्षेत्र नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के समीप दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बाइक सवार छात्रों को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र नोनबिर्रा के बॉर्डर चोढा के पास घटी है। बताया जा रहा है कि तीन नाबालिग छात्र सोल्ड पल्सर बाइक में सवार थे। वहीं दूसरी बाइक हीरो डीलक्स क्रमांक (CG 12 AY 7694) पति पत्नी सवार थे। पल्सर बाइक सवार छात्र काफी तेज रफ्तार में थे। उनकी बाइक सामने से आ रही दंपति सवार के बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक सवार नोनबिर्रा उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। आज देश मे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मना रहा है लेकिन एक तरफ स्कूली छात्र इसे मौज मस्ती के रूप में मना रहे हैं। सुबह से ही बाइक से फराटे भरते नजर आ रहे थे जिसका यह परिणाम देखने को मिला है।

वहीं मृतकों की पहचान पाली विकासखंड के ग्राम सिरली निवासी के रूप में हुई है। मृतक बिरबल पटेल अपनी पत्नी गौरी पटेल के साथ अपने छोटे भाई की शादी निमंत्रण देने ग्राम बांधाखार जा रहे थे। शादी 1 फरवरी को होने वाला था। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन अब परिजनों में मातम में पसरा हुआ है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...

आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष उज्जवल दीवान, प्रदेश अध्यक्ष सोनू दीप व जिला अध्यक्ष जॉय लाल ने किया भारतीय जनता पार्टी के कोरबा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत का समर्थन

कोरबा न्यूज़