Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

कोरबा में इतने प्रतिशत हुआ मतदान: एक ही मतदान केंद्र में चार बार EVM मशीन खराब होने से मतदाता हुए परेशान

कोरबा/प्रथम आवाज़ न्यूज:   कोरबा जिले के 6 नगरीय निकायों के लिए अपने निर्धारित समय पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही पोलिंग बूथों में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। शाम 5 बजे के बाद मतदान प्रक्रिया समाप्त हुई। मतदान के बीच कई जगह EVM मशीन खराब हो गई जिससे वोटर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मशीन को ठीक करने के बाद फिर से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। 

मुसीबत तो उस वक्त बढ़ गई जब दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 वीर सावरकर भवन में सुबह से शाम तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) चार बार खराब हो गई। जिससे मतदाता परेशान होते रहे। बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए बटन दबाने पर पार्षद वाला बटन दबना बंद हो जा रहा था जिससे मतदाताओं को अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने में समस्या हो रही थी। जानकारी के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हुई।

कोरबा नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी जो शाम 5 बजे तक खत्म हो गई है। कोरबा में शाम 4 बजे तक 51.66% मतदान हुआ है। 

कोरबा में सबसे अधिक मतदान छुरीकला में हुई है। 1. नगर पंचायत छुरीकला – 78.23%, 2. नगर पंचायत पाली – 71.38%, 3. नगर पालिका परिषद कटघोरा – 67.57%, 4. नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा – 62.77%, 5. नगर पालिका निगम कोरबा – 48. 43%, 6. नगर पालिका परिषद दीपका – 48.09%

छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए आज वोटिंग हुई। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हुआ। आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हुई है जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...