कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज: कोरबा जिले में डीजल चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने कैंपर वाहन सहित डीजल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कृष्णा प्रसाद सतनामी लगभग शाम 06.30 बजे खदान में गस्त के लिये निकला था अपने सहकर्मी संजय कुमार दुबे के साथ की गस्त के दौरान सूचना मिली कि बरकुटा फेस एक में खडी सरफेश माईनर मशीन नंबर KSM 403–52 से कुछ लोग डीजल निकाल कर चोरी कर रहे है कि सूचना थाना कुसमुंडा को दिया गया । थाना प्रभारी कुसमुंडा के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी कुसमुंडा मनीष नगर एवं थाना स्टाफ एवं त्रिपुरा राईफल के साथ जाकर घटनास्थल की घेराबंदी किया।
मौके पर जाकर देखा तो कैम्पर क्रमांक UP 64 T 7495 में एक इम में भरा लगभग 200 लीटर डीजल मशीन से निकाल कर कैम्पर में पांच आदमी लोड कर चुके थे और कैम्पर में बैठकर भागने की कोशिश कर रहे थे। जिसे मौके पर ही पकडे जिनसे नाम पूछने पर अपना नाम 01. नवीन पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष, 02. दिलीप सिंह पिता लक्ष्मण सिंह 32 वर्ष, 03. किरन कुमार यादव पिता स्व० लालाराम 28 वर्ष, 04. अजय कुमार पिता आधार साय उम्र 30 वर्ष, 05. सूरज कुमार पिता रोहित कुमार उम्र 24 वर्ष बताया गया। जो सभी को कैम्पर एवं डीजल के साथ थाना लाकर विधवक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
नाम आरोपी-
01. नवीन सिंह पिता मुनेश्वर सिंह उम्र 21 सा. धरमपुर गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग.।
02. दिलीप सिंह कंवर पिता लक्ष्मण सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष सा. कुटेशर नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा.।
03. किरण कुमार यादव पिता स्व. लाला यादव उम्र 28 वर्ष सा. खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
04. अजय कुमार यादव पिता आधार साय यादव उम्र 30 साल सा. जेलपारा नरईबोध थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा।
05. सूरज कुमार विश्वकर्मा पिता रोहित विश्वकर्मा उम्र 24 साल सा. पाँसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर वर्तमान पता गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) ।
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, डीजल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- Pratham Aawaz
- January 18, 2024
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।