कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज: कोरबा जिले के जेल में चिटफंड कंपनी के निदेशक अबीर कुंडू की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। धोखाधड़ी के मामले में कुंडू जगदलपुर जेल में बंद था और चार दिन पहले ही कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया था।
इसी बीच गुरुवार को अचानक शाम पांच बजे जेल में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अबीर कुंडू चिटफंड कंपनी का निदेशक था। ठगी के कई आरोप हैं। बालको थाने में 2015 में इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज की गई थी। कोलकाता निवासी अबीर कुंडू (57 साल) लंबे समय से बीमार चल रहा था। कोरबा लाने के बाद भी उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीपी और हृदय रोग का इलाज चल रहा था।