Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

कांग्रेस पार्टी के संयुक्त महामंत्री और कद्दावर नेता अमरजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:  कोरबा जिला नगर निगम अंतर्गत वार्ड 59 पार्षद व एम आई सी सदस्य, कोरबा कांग्रेस पार्टी के संयुक्त महामंत्री और कद्दावर नेता अमरजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र के माध्यम से कांग्रेस कोरबा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान को सौंपा है।

पार्षद अमरजीत सिंह पूर्व विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते रहें हैं, वहीं चरणदास महंत से भी उनका जुड़ाव रहा हैं। वर्ष 1996 से वे कांग्रेस पार्टी में बड़ी ही सक्रियता के साथ जुड़े रहें हैं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, यूथ कांग्रेस, कांग्रेस कमेटी एवं वर्तमान में कोरबा नगर निगम के एमआईसी सदस्य के रूप में जनता की निस्वार्थ सेवा करते आए हैं। अमरजीत सिंह की नदी इस पार आम जनता में बड़ी लोकप्रियता है, सड़क से लेकर खदान तक की आम जनों की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है और हजारों लोगों को उन्हे उनके अधिकार को दिलाने में सहयोग किया है। शुरुवाती दौर से ही सड़क पर उतर कर सड़क की लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने हर चुनाव में अपनी पार्टी को बड़ी बढ़त दिलाई है। पार्टी के साथ-साथ आम लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा है यही वजह है की उनकी एक आवाज पर हजारों लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्ही के नेतृत्व में नदी इस पार कोरबा नगर निगम में कांग्रेस के लगभग आधे दर्जन पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के विधानसभा चुनाव से पूर्व कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा नगर निगम के लगभग 27 से 29 पार्षद, जिले के बड़े नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर दर्ज हुए झूठे मामले को लेकर शिकायत की थी। कई माह के लंबे संघर्ष के बाद कोर्ट ने उनके ऊपर दर्ज हुए कई मामलों को गलत बताते हुए उन्हे राहत दी।
पार्षद अमरजीत सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने वर्तमान कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को समर्थन देने की बात कहते हुए कहा कि जिस तरह से बीते कुछ वर्षों से नदी इस पार में विकास कार्य उपेक्षित रहा है, क्षेत्र की जनता परेशान रही है, सुश्री सरोज पांडेय के सांसद बनने के उपरांत क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। निश्चित रूप से चुनाव के एक दिन पूर्व अमरजीत सिंह के कांग्रेस छोड़ने की खबर से नदी इस पार की उनकी विशाल जनसमर्थन के प्रभाव से कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...