Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

कटघोरा के जंगल में तेंदुए का शिकार, नाखून, दांत, सहित कई अंग काटकर ले गए शिकारी, जांच में जुटा वन विभाग

कटघोरा के जंगल में तेंदुए का शिकार, नाखून, दांत, सहित कई अंग काटकर ले गए शिकारी, जांच में जुटा वन विभाग

कोरबा/प्रथम आवाज न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा वन वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन मंडल के चैतमा रेंज में एक व्यस्क तेंदुआ के शिकार करने का मामला सामने आया है। जानकारी होते ही कटघोरा वनमंडल के अधिकारी त्वरित हरकत में आ गए। 2-3 अलग-अलग दल जंगल के उस स्थान पर पहुंच गई जहां तेंदुए का आधा अधूरा शव पड़ा था। रायपुर से सर्चिंग डॉग की टीम को भी बुला लिया गया है।

तेंदुए के शिकार की यह घटना कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज के राहा बीट में कक्ष क्रमांक 25 की है। बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुए की लाश देखी और इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। खबर मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित आला अधिकारी दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे। शव का निरीक्षण करने पर पता चला कि शिकार के बाद उसके महत्वपूर्ण अंगों को काटकर तस्कर ले भागे हैं। तेंदुए के दांत, नाखून सहित अन्य अंग गायब हैं। वन विभाग की टीम ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया। जिस तरह से तस्करों ने तेंदुए को अपना निशाना बनाया है इससे स्थानीय लोगों के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी सघन जांच कार्यवाही कर रहे हैं।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...