Email : prathamaawaz@gmail.com

Contact : +91 8817704448

Address: In front of Little Step School SECL main road Korba (CG)

“समाचार की पहली आवाज़.

Home

ओडिशा से गांजा की तस्करी, 3 माह के बच्चे के साथ पकड़ाई 5 महिलाएं  

ओडिशा से गांजा की तस्करी, 3 माह के बच्चे के साथ पकड़ाई 5 महिलाएं  

बिलासपुर/प्रथम आवाज न्यूज:  सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा पुलिस का सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। महिलाएं छठ घाट के पास हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को देखकर महिलाएं आटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी कर मौके से ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया है।

Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)
Atul Yadav (Owner Of Pratham Awaaz)

"प्रथम आवाज़ में आपका स्वागत है, जहां समय पर रिपोर्टिंग व्यावहारिक विश्लेषण से मिलती है, समाचारों, घटनाओं और हमारी दुनिया को आकार देने वाली कहानियों को सबसे आगे रखती है। खोज की यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें, जहां हर कहानी विश्वसनीयता, अखंडता और आपको बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ प्रतिध्वनित होती है।

ये भी पढ़ें...